परिवारिक विवाद में युवक ने पत्नी की हत्या

मिर्जापुर, समृद्धि न्यूज। परिवारिक विवाद में युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जिसके चलते क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक, थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रेवना स्थित पहाड़ी पर कपूर चन्द्र पुत्र बसंत लाल निवासी ग्राम रेवना थाना को0कटरा ने अपनी पत्नी चन्दा देवी उम्र करीब 48 वर्ष की पारिवारीक विवाद में मारकर हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना को0कटरा, थाना को0देहात मय फील्ड यूनिट तत्काल मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्त कपूर चन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है तथा मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। मृतका के भाई से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर की बाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *