बाजार करने आया युवक बाढ़ के पानी में डूबा, मौत

साथी ने घटना के संदर्भ में परिजनों को दी जानकारी
कंपिल, समृद्धि न्यूज। बाजार करने आया युवक का अचानक पैर फिसल गया। जिससे वह बाढ़ के पानी में डूब गया। साथी ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद काफी देर बाद शव को बरामद कर लिया। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के गांव कैरई निवासी 25 वर्षीय सरदार जगतार सिंह अपने साथी के साथ शनिवार दोपहर बाजार करने कंपिल आए थे। देर शाम घर वापस लौटते समय गांव टपुआ के निकट पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूबने लगा। साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह डूब गया। देर रात तक घर वापस न लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। साथी से पूछने पर उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों व स्वजनों को दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। रविवार सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को सरदार जगतार सिंह का शव बरामद हुआ। हल्का इंचार्ज दारोगा मोहम्मद सरताज ने बताया कि शव बरामद हो गया। पुलिस ने जांच पताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं मृतक के चेहरे पर चोंटों के निशान थे और वह खून से सना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *