काफी देर तक ठप रहा यू-ट्यूब

समृद्धि न्यूज। पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब की सर्विस अचानक से बुधवार 18 फरवरी सुबह घंटों तक ठप रहने के बाद फिर से बहाल हो गई है। बुधवार की सुबह अचानक से यूट्यूब सर्विस के ठप होने की वजह से लाखों-करोड़ों लोगों को वीडियो देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने यूट्यूब के डाउन होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायत करनी शुरू की और जैसे ही कंपनी को इस बात का पता चला, कंपनी ने तुरंत लोगों को हो रही परेशानी का समाधान कर यूट्यूब की सर्विस को फिर से बहाल कर दिया। भारत समेत कई देशों में यूट्यूब की सेवाएं ठप होने की खबर है। डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक सबसे पहले अमेरिका में परेशानी शुरू हुई। इसके बाद भारत में भी कई यूट्यूब यूजर्स ने सेवाओं में दिक्कत की रिपोट्र्स साझा की। तकनीकी खबरों पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक दुनियाभर में यूट्यूब के करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। शुरुआती रिपोट्र्स के मुताबिक अमेरिका में करीब 2.40 लाख से अधिक यूट्यूब यूजर्स प्रभावित हुए हैं। भारत समेत कई देशों में डाउन हुए यूट्यूब सर्वर को लेकर कंपनी ने कहा कि सेवाएं लगभग एक घंटे तक बाधित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *