मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। भैंस को खोलकर ले जाते समय अचानक वह भाग खड़ी हुई। जिससे महिला का हाथ जंजीर में फंस गया। जिससे वह काफी दूर तक घिसटती चली गयी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आयी। घायल महिला को परिजन प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भवानी निवासी छविनाथ सिंह राजपूत की 30 वर्षीय पत्नी धन देवी सुबह लगभग 9:00 बजे घर से भैंस को चारा खिलाकर घर से 400 मीटर दूरी पर बने ट्यूबल पर भैंस को बांधने जा रही थी, तभी अचानक भैंस भागने लगी। लोहे की जंजीर का फंदा हाथ में फंसने के कारण धनदेवी ईट के खड़ंजे पर रगड़ गई तथा सर में तेजी से चोट लगने के कारण सर का ऊपरी हिस्सा अलग हो गया था। जिससे परिजन तुरंत निजी वाहन से फर्रुखाबाद प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। जहां डॉक्टर द्वारा मना करने पर परिजन राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। राम मनोहर लोहिया से थाना मोहम्मदाबाद में फौती सूचना भेजी गई। मृतका के दो पुत्री काव्या 8 वर्ष व तृषा 1 वर्ष 6 महीने की है। मृतका के पति छविनाथ सिंह राजपूत खेती तथा मजदूरी का कार्य करते है। उप निरक्षक सुरेश सिंह चाहर ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भैंस के भागने से जंजीर का कडिय़ा महिला के हाथ में फंसा, घिसटने से हुई मौत
