सोते समय युवक को सर्प ने डसा, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवक को सांप ने डस लिया। झाड़ फूंक के चक्कर में उसकी हालत और बिगड़ गयी। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार विकास पुत्र प्रेमचंद्र्र निवासी फरीदपुर सैदवाड़ा कोतवाली कायमगंज अपने घर में सो रहा था, तभी उसे सुुबह करीब ५ बजे सांप ने काट लिया। परिजनों ने पहले झाडफ़ूंक करवायी। जिससे उसकी हालत और बिगड़ गयी। हालत बिगडऩे पर परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचेे। जहां चिकित्सक ने इमरजेंसी में भर्ती कर युवक का उपचार शुरु कर दिया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद विकास को बाहर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर बाहर के लिए चले गये। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *