बीते दिन पम्पिग सेट का चोरी किया गया सामान गन्ने के खेत में पड़ा मिला

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिन पम्पिंग सेट का चोरी किया हुआ सामान गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पीडि़त व अन्य कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार बीती ३ जून को थाना शमसाबाद में लेखराज पुत्र प्रताप सिंह निवासी शरीफ पुर छिछनी जैतपुर द्वारा थाना शमसाबाद में चोरी हुए पम्पिंग सेट के सामान के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें गांव के कालेश्वर पुत्र बनवारी लाल, जौहरी लाल, धर्मपाल पुत्रगण शिवसरन पर सामान चोरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस की सख्ती के चलते शायद चोर सामान को घर नहीं ले जा सके और उसे सत्यपाल के गन्ने के खेत में ही डाल दिया। पीडि़त लेखरा ने बताया कि बीते दिन सत्यपाल अपने गन्ने की फसल में दवाई का छिडक़ाव कर रहा था, तभी उसकी नजर पम्पिंग सेट के सामान पर गयी। इसकी जानकारी सत्यपाल ने पीडि़त लेखराज को दी। लेखराज ने ग्राम प्रधान पर्वत को सूचना दी। ग्राम प्रधान पर्वत सिंह राजपूत ने गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर सत्यपाल के गन्ने के खेत पर पहुंचे। जहां पम्पिंग सेट का सामान पड़ा था। ग्राम प्रधान द्वारा थानाध्यक्ष बलराज भाटी को सूचना दी गयी। जिसके बाद सामान को पीडि़त लेखराज द्वारा घर ले जाया गया। वहीं पीडि़त लेखराज का कहना था कि कुछ सामान मिला है। शेष सामान की खोजबीन की गयी, परन्तु वह नहीं मिला। वहीं थाना प्रभारी बलराज भाटी ने कहा कि जांच के साथ उक्त लोगों पर उचित कारवाही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *