भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खतराना स्थित सिद्धविनायक मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा पर उनके जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ब्राह्मण समाज ने माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर आरती उतारी। ब्राह्मण जन सेवा महासंघ के संरक्षक बॉबी दुबे ने कहा कि भगवान विष्णु के परशुराम छठवें अवतार थे। आतताइयों का पृथ्वी से नाश किया था। यात्रा प्रभारी आदित्य दीक्षित ने कहा कि परशुराम देव थे। वह सारे सनातन के भगवान थे। विजय दुबे उर्फ मटर लाल ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र गुरु थे। उन्होंने द्रोणाचार्य, भीष्म और कर्ण को शस्त्र विद्या का ज्ञान प्राप्त कराया। नमामि गंगे के रवि मिश्रा ने कहा कि यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर भगवान परशुराम की यात्रा को सफल बनाये। इस मौके पर सुनील अवस्थी, रघुवंश मिश्रा, पंडित रामलखन, अनुपम तिवारी, सुनील तिवारी, अभय शंकर द्विवेदी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *