स्वास्थ्य को लेकर आप नेताओं ने रिहाई की उठायी मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में कलेक्ट्रट पहुंचकर प्रदर्शन राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन भेजा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को जेल के अंदर प्रताडि़त किये जाने को लेकर इंडिया गठबंधन ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। सभी ने प्रदर्शन करते हुए मांग की कि भाजपा के इशारे पर तानाशाही रवैसे के चलते उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है। जेल में उनका स्वास्थ्य खराब है।
बार-बार केजरीवाल की सुप्रीम कोर्ट तक से जमानत होने के बाद भी फर्जी केसों में राजनीतिक षडय़न्त्र बस फंसाया जा रहा है। पूरी दुनिया में इसकी आलोचना हो रही है और एक गलत संदेश मदर ऑफ डेमोक्रेसी भारत से तानाशाही रवैया का जा रहा है। किसको तत्काल बंद किया जाए और उन्हें जल्द से जल्द जमानत देकर अच्छा इलाज उपलब्ध कराया जाए। ऐसे में आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन के सभी सदस्यों की इस ज्ञापन के माध्यम से मांग हैं कि इस प्रकरण में न्याय हों और केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी को तुरंत खारिज करके उन्हें ससम्मान रिहा किया जाये। विरोध प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिंह यादव, पवन यादव, वरुण त्रिपाठी, कौशलेंद्र सिंह यादव, सुनील सिंह कटियार, आदिल सिद्दीकी, अवनीश सिंह तोमर, जितेंद्र सिंह शाक्य, यश भान सिंह, लालाराम वर्मा, जर्मन सिंह यादव, जगदीश सिंह यादव, ऋषि पाल सिंह, शकील अहमद, रामकिशन कश्यप, अनुदेश सिंह, यादव सिंह शाक्य, साहब सिंह शाक्य, अंकित शाक्य आदि मौजूद रहे।
राजनैतिक षड्यंत्र के तहत अरविन्द केजरीवाल को फंसाया जा रहा
