सैनिक प्रकोष्ठ ने सपा प्रत्याशी के पक्ष में कई ग्रामसभाओं में किया जन सम्पर्क

ब्लाक मोहम्मदाबाद में डा0 नवल किशोर शाक्य के पक्ष में बनाया माहौल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव ने नगला रामपुर, करमचंदपुर, मॉडल चुन्नूपुर गढिय़ा, मलोखर आदि गांव में जन सम्पर्क किया। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में गुरुवार को भ्रमण कर डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ वोट मांगे और चौपाल लगाकर पूर्व सपा सरकार की उपलब्धियां बतायी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जुमलेबाजी, झूठ का सहारा और धोखेबाजी से जनता त्रस्त है। किसानों की दुर्दशा है। महंगाई चरम सीमा पर है। युवा बेरोजगार है। भ्रष्टाचार व्यप्त है आदि बाते जनता को बतायी। चुन्नूपुर गढिय़ा में बाबूराम शाक्य, अखिलेश शाक्य, रजनेश कुमार, अजीत शाक्य, देवेश शाक्य, राजू शर्मा, बेंचेलाल, मोरपाल, राहुल कुमार, शामू शाक्य, उमेश शाक्य, रवि शाक्य, अनिल कुमार, रजनीश शाक्य के साथ जन सम्पर्क किया। नगला रामपुर में सोनू शाक्य, संजय शाक्य, अशोक शाक्य, अंशू शाक्य, देवदत्त शाक्य, नरेश चन्द्र शाक्य, गौरव शाक्य मौजूद रहे। करमचंदपुर में वेदराम शाक्य, मनीष कुमार, विकास शाक्य, प्रदुम शाक्य, गिरीश चन्द्र दिवाकर, दफेदार, मुन्नू नागर, डा0 सुरजीत शाक्य, नीलम शाक्य, सर्वेश गुप्ता, रामवीर शाक्य, डा0 अशोक शाक्य, महेन्द्र बाल्मीकि, विजय बाल्मीकि, नीलेश शाक्य, रामनिवास शाक्य, शैलेश, प्रमोद, जोदन, प्रदीप, राजेन्द्र मौजूद रहे। सैनिक प्रकोष्ठ की टीम में जिलाध्यक्ष केके यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छोटे सिंह, रामाधार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, मदनपाल, दीप सिंह, अवधेश सिंह, मनोज यादव, जय सिंह शाक्य, अनिल कुमार, अशोक यादव, हरमोहन सिंह, सर्वेश सिंह, शम्भूदयाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *