फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी क्रांति पाण्डेय ने अपने समर्थकों के साथ भोजपुर विधानसभा के कई गांवों में जन सम्पर्क किया। उन्होंने कहा कि क्रांति आये है तो क्रांति जगाने का काम करेगें। जनता का सहयोग मांगते हुए उन्होंने युवाओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि बिना बहन जी के समर्थन से सरकार नहीं बन सकती है। लोग पुरानी सरकार को याद करते हुए लाइन आर्डर की व्यवस्था फिर चाहते है। कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेरे जीतने से हर कार्य कर्ता अपने आपको सांसद समझे। छोटे से कार्यकर्ताओं को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्षा ने बुलाकर टिकट दिया यह बहुत बड़ी बात है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीर सिंह जाटव, अमित गौतम, विजय कटियार, नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
क्रांति पाण्डेय ने भोजपुर विधानसभा में किया जन सम्पर्क
