ईवीएम की रखवाली के नाम पर सपा कर रही है नौटंकी: सांसद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सांसद मुकेश राजपूत ने अपने निवास पर पत्रकार वार्ता कर विपक्ष का आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है। कांगे्रस व विरोधी लोग इसका गलत प्रचार-प्रसार कर रहे है। संविधान नहीं बदला जायेगा। कांगे्रस के जमाने पर मजार पर चादर चढ़ाते थे और राम मंदिर बनने पर वही लोग एक फूल तक चढ़ाने तक नहीं गये। सपा सरकार में अल्पसंख्यकों को केवल फायदा दिया जाता था। कब्रिस्तान की बाउंड्री करायी जाती थी। मंदिर की कभी बाउंड्री नहीं करायी गई। सपा ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है। लोकतंत्र को बचाने वाले पहले अपने गिरेवान में झांककर देखे। उत्तर प्रदेश में ७५ सीटे बीजेपी जीतने जा रही है। ईवीएम की रखवाली करने वाले सपा नेता केवल नौटंकी कर रहे है। हमें चुनाव आयोग व जिला प्रशासन पर भरोसा है। सभी काम प्रशासन निष्पक्ष कर रहा है। ४ तारीख को प्रचंड जीत के साथ भाजपा ४०० सीटे जीतने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *