Headlines

 लॉन्चिंग के तीसरे चरण में फेल हो गया EOS-09, ISRO बोला- हम वापस आएंगे

समृद्धि न्यूज। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो( ने अपने धु्रवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) रॉकेट के माध्यम से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईओएस-09) को अंतरिक्ष में भेजने का प्रयास किया। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लॉन्च पैड से सुबह पांच बजकर 59 मिनट पर यान को प्रक्षेपित किया गया। हालांकि, तकनीकी खामी के कारण उपग्रह को कक्षा में स्थापित नहीं किया जा सका। लॉन्चिंग से पहले प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी61 की उलटी गिनती शनिवार को शुरू हो गई थी। ईओएस-09 किसी भी मौसम परिस्थिति में पृथ्वी की सतह की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें लेने में सक्षम है। कृषि-वानिकी के लिहाज से इसरो का यह 101वां मिशन बेहद अहम है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अभियान को तगड़ा झटका लगा है। उसका अर्थ ऑब्जर्वेशन सेटेलाइट (EOS-09) मिशन नाकाम हो गया है। इसरो के प्रमुख वी नारायणन ने लॉन्चिंग के बाद जानकारी देते हुए बताया कि EOS-09 मिशन अपने मकसद में फेल हो गया। हम इसकी जांच कर रहे हैं और खामियों को लेकर पूरा विश्लेषण करने के बाद इसके बारे में जानकारी देंगे।

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में PSLV-C61 की लॉन्चिंग पर इसरो प्रमुख वी नारायणन ने कहा कि यह मिशन अपने तीसरे चरण के दौरान नाकाम हो गया। हम इस पर अवलोकन देख रहे हैं और मिशन पूरा नहीं हो पाया है। आकलन करने के बाद हम वापस आएंग। उन्होंने कहा कि इसरो का बेहद खास पीएसएलवी 4 स्टेज रॉकेट है और पहले लॉन्चिंग के दौरान शुरुआती 2 चरण सामान्य थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *