शादी से पहले ही विधवा हुई दुल्हन, मंडप में चलते फेरों के बीच दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत

समृद्धि न्यूज। कर्नाटक के बागलकोट के जामखंडी में एक शादी समारोह में खुशी का माहौल उस वक्त गम में तब्दील हो गया। जब शादी होते ही दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे को शादी के महज 3 सेकंड बाद ही दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद दूल्हे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि दूल्हे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। दूल्हे को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक दूल्हे का नाम 26 वर्षीय प्रवीण था। प्रवीण की मौत के बाद शादी समारोह में मातम छा गया। प्रवीण के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे की शादी रचा रहे माता-पिता ने ये कभी नहीं सोचा था कि वह बहू को घर लाने की बजाय बेटे को अलविदा कहेंगे।
जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के बागलकोट जिले के जामखंडी कस्बे में एक दुखद हादसा हो गया। 25 साल के दूल्हे की शादी के दौरान अचानक दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। यह घटना शनिवार को हुई, जब शादी की रस्में चल रही थीं। जैसे ही दूल्हे प्रवीण ने दुल्हन के गले में मंगलसूत्र बांधा, कुछ ही मिनटों बाद उसे सीने में तेज दर्द होने लगा और वह वहीं गिर पड़ा। शादी में मौजूद लोगों ने बताया कि उसके माता-पिता उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि प्रवीण की पहले ही मौत हो चुकी थी। प्रवीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह घटना परिवार और दोस्तों के लिए बहुत बड़ा सदमा है। इस तरह के मामले हाल के समय में तेजी से बढ़े हैं, खासकर युवाओं में दिल का दौरा पडऩे की घटनाएं। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *