6,55,85,649/-रुपये की जमा करायी गयी धनराशि
जिला जज तृतीय ने किया लोक अदालत का शुभारंभ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विनय कुमार तृतीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जिला न्यायालय से तहसील न्यायालयों तक शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद एवं अन्य प्रशासनिक विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर सम्बन्धित पक्षकारों के समक्ष उनकी सहमति के आधार पर सुलह सन्धि कराते हुए मामलों का निस्तारण किया गया। 134 बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलों को निस्तारित कर 15317500 रुपये की वसूली धनराशि बैंकों द्वारा प्राप्त की गयी। 64034 विद्युत बिल सम्बन्धी मामलों का निस्तारण किया गया। जमशेद अली प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय द्वारा कुल 55 पारिवारिक वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। इसमें से सुलह समझौते के आधार पर 06 पति पत्नी को एक साथ रहने के लिए विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा 32 वादों का निस्तारण कर 14130000/- धनराशि प्राप्त करायी गयी। नरेश कुमार अध्यक्ष जिला उपभोक्ता द्वारा अपने न्यायालय से 20 मामले निस्तारित किये गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न न्यायालयों/विभागों/कार्यालयों द्वारा अलग-अलग मामले चिन्हित कर निस्तारित किये गये। कुल चिन्हित लम्बित 5477 मामलों में से 3511 तथा प्री लिटिगेशन के 176657 मामलों में से 175059 मामले निस्तारित किये गये हैं। इस प्रकार कुल 182134 मामलों में से 178570 मामलों का निस्तारण कर कुल 65585649/- रुपया धनराशि जमा करायी गयी। सभी विभागों एवं अधिकारियों के सहयोग से लक्ष्य से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया गया है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में सहयोग देने वाले अधिकारीगण में शैली राय अपर जिला जज प्रथम, अभिनितम उपाध्याय एस0सी0/एस0टी0 एक्ट/विशेष न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, शैलेन्द्र सचान न्यायाधीश/डकैती, डॉ0 अनिल कुमार सिंह विशेष न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट, राकेश कुमार सिंह अपर जिला जज/पाक्सो एक्ट, रितिका त्यागी अपर जिला जज कक्ष सं0 5, अंकित मित्तल अपर जिला जज कक्ष सं0 7, दीपेन्द्र कुमार सिंह अपर जिला जज कक्ष सं0 8, मैराज अहमद अपर जिला जज कक्ष सं0 9, संदीप तिवारी अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम, अन्जू कम्बोज अपर प्रधान न्यायाधीश, घनश्याम शुक्ला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रीतिमाला चतुर्वेदी सिविल जज व0प्र0, नीलम सरोज अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ज्ञानेन्द्र कुमार अपर सिविल जज सी0डी0, जयवीर सिंह सिविल जज सी0डी0/एफ.टी.सी., ओम चौरसिया सिविल जज सिटी, सुबुक मुस्कान जेएम सदर, प्रशान्त कौशिक जेएम हवाली एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण राम सिंह मौर्या, लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोर्ट मैनेजर व विभिन्न न्यायालयों, बैंकों व विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पराविधिक स्वयंसेवकगण एवं वादकारीगण उपस्थित रहे। संजय कुमार सचिव/अपर जिला जज जिला विधिक प्राधिकरण ने सभी का आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में 178570 मामलों का हुआ निस्तारण
