18 ई-रिक्शा सीज, लगाया गया 1.05 लाख का जुर्माना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने चेकिंग अभियान चलाते हुये नगर में मसेनी चौराहा, सेन्ट्रल जेल चौराहा व अन्य स्थानों पर ई-रिक्शा को चेक किया तथा 18 ई-रिक्शा को कमियां पाये जाने पर सीज किया गया। सभी १८ ई-रिक्शा पर 1.05 लाख जुर्माना तथा 18 हजार टैक्स लगाया गया। ई-रिक्शा के अतिरिक्त फिटनेस समाप्त, 04 माल वाहनों को भी सीज किया गया तथा उन पर 30 हजार का जुर्माना लगाया गया।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। परिवहन कार्यालय में ई-रिक्शा स्वामियों एवं चालकों को जागरूक करने की कार्यवाही की गयी। मोटर वाहन निरीक्षक सुशील कुमार द्वारा ई-रिक्शा द्वारा सभी को सुरक्षित चालन एवं फिटनेस आदि के बारे में जानकारी दी गयी तथा निर्धारित गति में वाहन चलाने, म्यूजिक सिस्टम का प्रयोग न करने व आवश्यक होने पर वाहन न चलाने के निर्देश दिये गये। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने सभी से वाहन के प्रपत्र पूरे न होने पर चालान की धनराशि की जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि नियमानुसार वाहन संचालन कर आप दण्ड शुल्क से बच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *