जय भवानी जय माता रानी का गूंजा जयकारा
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। नगर में नवरात्रि अष्टमी पर दुर्गा मंदिर द्वारा मां दुर्गा के नौ रूपों की शोभायात्रा निकाली गई।
नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवदुर्गा शोभायात्रा दुर्गा मंदिर द्वारा निकाली गई। जिसमें मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां काली, मां चामुंडा सहित मां दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाया गया, जो कि नगर के मुख्य मार्गों पर घूमती हुई कमालगंज में वापस नगर के चौराहे पर समाप्त हुई। सुबह से ही दुर्गा मंदिर पर हवन पूजन एवं भंडारा चालू हो गया था। जिसमें हलवा पूरी, खीर का वितरण किया गया जो की सुबह से देररात्रि तक चलता रहा। शोभा यात्रा में महिलाओं जयकारा लगाते चल रही थी। जय भवानी जय माता रानी का जयकारा भक्त लगाते रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरु पंडित मुख्य पुजारी एवं पंडित लक्ष्मीकांत, बल्लू पंडित, दीपक सुनार, मनोज गुप्ता, अन्नू हलवाई, संजू चौरसिया, प्रदीप शुक्ला, अक्कू दुबे आदि मौजूद रहे।
अष्टमी पर नगर में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
