नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 30 यात्रियों की गोली मारकर हत्या

समृद्धि न्यूज। नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी इमो राज्य में शुक्रवार को बंदूकधारियों ने कम से कम 30 यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने 20 से अधिक वाहनों और ट्रकों को आग लगा दी। घटना के बाद, असुरक्षा से भरे इस क्षेत्र में हिंसा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, हमलावरों के प्रतिबंधित अलगाववादी इंडिजिनस पीपल ऑफ बियाफ्रा (आईपीओबी) के सदस्य होने का संदेह है। इमो पुलिस के प्रवक्ता हेनरी ओकोये ने बताया कि हमला गुरुवार को हुआ। उन्होंने मृतकों की संख्या के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि हमलावरों में से एक को पुलिस ने मार गिराया। पुलिस के अनुसार, बंदूकधारी तीन समूहों में थे। उन्होंने सुबह 4 बजे राजमार्ग पर नाकाबंदी की और वाहनों को आग लगाने से पहले छिटपुट गोलीबारी की। बयान के अनुसार, पुलिस ने तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *