हलिया(मिर्ज़ापुर): स्थानीय वन रेंज के अंतर्गत मगरदा के जंगल में सुखी लकड़ी बीनने के लिए गई हलिया पहड़ी कोल बस्ती की महिलाओ को हलिया रेंज में तैनात वन कर्मियों शिवम सिंह व संदीप कुमार द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का मामला तूल पकड़ने पर भी क्षेत्रीय छानबे विधायक रिंकी कोल के मौके पर नहीं पहुंचने पर चर्चा का विषय बना रहा वंही छानबे विधानसभा क्षेत्र से सपा की प्रत्याशी रही कृति कोल मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिलाओ का हाल चाल लेते हुए पिटाई करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया मौके पर पहुँचे वन्यजीव प्रतिपालक चुर्क सोनभद्र भास्कर प्रसाद पाण्डेय द्वारा दोनों कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से अपने कार्यालय चुर्क सोनभद्र संबद्ध कर दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए मौके पर पहुँचे प्रभागीय वनाधिकारी कैमूर वन्यजीव प्रभाग मिर्ज़ापुर तापस मिहिर द्वारा पीड़ित महिलाओ से पूछताछ कर जानकारी लिया है प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया है इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी कैमूर वन्यजीव प्रभाग मिर्ज़ापुर तापस मिहिर ने बताया की वन कर्मियों द्वारा महिलाओ की पिटाई करने की बात सामने आने पर पीड़ित महिलाओ से पूछताछ किया गया है दूसरे पक्ष वन कर्मियों से भी जानकारी लिया जायेगा पीड़ित की हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है इस दौरान वन्यजीव प्रतिपालक चुर्क भास्कर प्रसाद पाण्डेय, रेंजर अवध नारायण मिश्रा, वन दरोगा सूरज पाण्डेय, शनि सिंह, फारेस्ट गार्ड नीटू शर्मा, ब्रह्मदिन पाण्डेय, राजकुमार बर्मा, शीतला बक्स सिंह, ग्राम प्रधान शिव बाबू सेठ, शशिकांत पटेल, विकास सोनकर, रमेश चौधरी आदि मौजूद रहे
वन कर्मियों द्वारा लकड़ी बीनने के लिए जंगल गई महिलाओ को बेरहमी से पीटा हाल जानने नहीं पहुंची छानबे विधायक
