चचेरे भाई से बने शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर लडक़ी को खिलाई गर्भपात की दवा, अस्पताल में तोड़ा दम दम

नोएडा: चचेरे भाई से शारीरिक संबंध बनाने के बाद 18 साल की लडक़ी प्रेग्नेंट हो गई। जिसके बाद उसे गर्भपात की दवा खिला दी गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गयी। ये घटना नोएडा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। नोएडा के कोतवाली सेक्टर-39 में व्यक्ति ने अपने भतीजे पर बेटी से शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया कि दवा से युवती की तबियत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से उन्नाव के रहने वाले पीडि़त ने पुलिस से शिकायत की है कि नोएडा में परिवार के साथ करीब तीन साल से रह रहे हैं। उनके छोटे भाई का परिवार भी उसी मकान में रहता है। यहां चचेरे भाई से शारीरिक संबंध बनने के बाद 18 साल की लडक़ी प्रेग्नेंट हो गई। जिसके बाद उसे गर्भपात की दवा खिला दी गई, जिससे तबीयत बिगडऩे के बाद उसे 18 दिसंबर को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगडऩे पर उसे रेफर कर दिया गया था। लडक़ी ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले में कोतवाली सेक्टर.39 में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *