जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, हाईवे पर बम मिलने के बाद सेना का सर्च ऑपरेशन

समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके के हाइगाम के पास शनिवार को संदिग्ध चीज मिली। जिसकी सूचना के बाद हडक़ंप मच गया। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को दहला देने वाली साजिश का खुलासा हुआ है। शनिवार को श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हडक़ंप मच गया। बाद में जांच में यह वस्तु इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस यानी IED निकली। यह हाईवे आम लोगों और सुरक्षा बलों के लिए बेहद अहम माना जाता है, अगर समय रहते इस विस्फोटक को नहीं पकड़ा जाता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। जानकारी मिलते ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड और सेना की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सुरक्षा को देखते हुए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से इस IED को हाईवे पर लगाया था, क्योंकि इस रास्ते का इस्तेमाल सेना और सुरक्षाबल रोजाना करते है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि IED को यहां पर किसने रखा है इसकी जांच की जा रही है, पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *