फाइनेंस के नाम पर अवैध कारोबार, ब्याजखोरों की गुंडई से त्रस्त पीडि़त ने पुलिस से लगायी गुहार

पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में फाइनेंस के नाम पर चल रहे अवैध कारोबार चल रहा है। पीडि़त ने पुलिस को दी तहरीर में फाइनेंस से जुड़े दबंगों पर जान से मारने की धमकी, अवैध वसूली और मानसिक उत्पीडऩ जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
दी गई तहरीर में दर्शाया कि उसने फाइनेंस लिया था, जिसकी रकम वह समय-समय पर चुका चुका है। इसके बावजूद फाइनेंस संचालक व उसके साथी लगातार दबाव बनाकर अवैध धन वसूली कर रहे हैं। विरोध करने पर धमकी दी जाती है। दबंग आए दिन घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हैं और किसी भी अनहोनी की जिम्मेदारी लेने से इंकार करते हुए भय का माहौल बना रहे हैं। यदि उसके या उसके परिवार के साथ कोई घटना घटती है तो इसके लिए पूरी तरह फाइनेंस संचालक जिम्मेदार होंगे, शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने फाइनेंस माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे दबंगों के हौसले बुलंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *