चोरी की चार बैट्री सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी को अनुसार थाना पुलिस द्वारा रात्रि गश्त व संदिग्ध वाहन व व्यक्ति चेकिंग के दौरान थाना नवाबगंज पर पंजीकृ़त मु0अ0सं0 333/2025 धारा-303 (2) बीएनएस से संबंधित माल ०४ अदद बैट्री के साथ एक नफर अभियुक्त अंकुर पुत्र रामरतन यादव निवासी व थाना जसरथपुर जिला एटा हाल पता ग्राम हरदुआ नवाबगंज को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर धारा-३१७(२) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है। अभियुक्त अंकुर पर जनपद एटा व जनपद के थाना नवाबगंज पर आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *