कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कानपुर से फर्रूखाबाद की ओर आ रहे सांसद रमेश अवस्थी के काफिले की कुछ गाडिय़ाँ अचानक से ब्रेक लगाने पर आपस में टकरा गयीं। जिससे लगभग दो गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हो गयीं। जिसमें एक गाड़ी कुछ ज्यादा ही क्षतिग्रस्त हालत में हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर आकर जाँच पड़ताल की।
दरअसल सोमवार को कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी का काफिला कानपुर से फर्रुखाबाद की तरफ आ रहा था। उसी दौरान कमालगंज के फिरोज गांधी जनता इंटर कालेज के निकट अचानक ब्रेक लगने से लगभग तीन गाडिय़ां आपस में ही टकरा गयीं। जिससे एक गाड़ी काफी दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुमार दलबल के साथ मौके पर आ गये और उन्होंने जाँच पड़ताल की। किसी कार चालक ने कोई शिकायत पुलिस में नहीं की। थानाध्यक्ष ने बताया की वह मौके पर गये थे, लेकिन उनका आपसी मामला होने के चलते किसी ने भी पुलिस से शिकायत नहीं की। वहीं किसी व्यक्ति के कोई चोट नहीं आई है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मिस्त्री बुलाकर कार को सही कराने हेतु भेज दिया।
सांसद की कारों का काफिला आपस में टकराया, बड़ी दुर्घटना होने से टली
