समृद्धि न्यूज। उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार देर शाम बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की पीपलकोटी सुरंग में श्रमिकों और अफसरों को लेकर जा रही एक लोको ट्रेन की सामान ढोने वाली ट्रेन से जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में 60 लोगों के घायल होने की खबर है। शुरुआती जांच में पता चला है कि किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से एक ट्रेन ने पीछे से दूसरी ट्रेन को टक्कर मार दी। अंधेरे हिस्से में हुई इस टक्कर से अंदर मौजूद मजदूर संभल नहीं पाए और कई लोग ट्रेन के भीतर ही गिर पड़े। टक्कर लगते ही सुरंग के भीतर चीख पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मजदूरों को समझ में नहीं आया कि बाहर कैसे निकलें। सूचना मिलते ही प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लोग और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस और दूसरी गाडिय़ों से गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों का कहना है कि अधिकांश मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं जबकि कुछ को गंभीर चोटों के चलते विशेष निगरानी में रखा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि टीएचडीसी इंडिया द्वारा बनायी जा रही परियोजना की पीपलकोटी सुरंग के भीतर एक ट्रेन लोगों को लेकर और एक ट्रेन सामग्री को लेकर आ रही थी और दोनों आपस में टकरा गईं, सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
#WATCH | Chamoli, Uttarakhand | Several workers injured after internal transport trains operating within the THDC hydropower project area at Pipalkoti, collided with each other.
SP Chamoli, Surjeet Singh says, "42 people have been admitted to the district hospital, out of which… pic.twitter.com/gxVEXHwScB
— ANI (@ANI) December 31, 2025
