कायमगंज, समृद्धि न्यूज। घने कोहरे के चलते बाइक सवार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गाँव नगला मोहन निवासी मुनीश राजपूत उम्र 35 वर्षीय पुत्र सोनेलाल राजपूत जो की नल मिस्त्री का काम करता था। बुधवार सुबह बाइक द्वारा परचून की दुकान से कुछ सामान खरीदने आया था। वहां से ब्राहिमपुर जागीर पहुंचकर कुछ अन्य सामान खरीदने जा रहा था। जैसे ही वह ब्राहिमपुर जागीर स्थित नीरज भट्टे के निकट तिराहे के पास पहुँचा, तभी उनकी बाइक घने कोहरा होने के कारण अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुँचे परिजन व हल्का इन्चार्ज सुधापाल ने पहुँचकर जाँच पड़ताल की। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, चालक की मौत
