कृषि उत्पादन नवीन मंडी में आलू की बिक्री शुरू

क्षेत्रीय विधायक ने किया उद्घाटन
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज स्थित कृषि उत्पादन नवीन मंडी समिति में आज से आलू की बिक्री का विधिवत शुभारंभ हो गया। मंडी में पहले दिन आलू की आवक के साथ ही भाव भी तय होते नजर आए।
मंडी में लाल आलू का भाव 521 रुपये प्रति पैकेट दर्ज किया गया, जबकि सफेद आलू की बिक्री 270 रुपये से लेकर 321 रुपये प्रति पैकेट के बीच हुई। किसानों और व्यापारियों की अच्छी खासी मौजूदगी के बीच नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मंडी प्रशासन के अनुसार आने वाले दिनों में आवक बढऩे के साथ दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं किसानों को उम्मीद है कि इस बार आलू के बेहतर भाव मिलेंगे। जिससे उन्हें राहत मिलेगी इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक नागेन्द्र सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख व क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *