चुनार (मिर्जापुर)। कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव के पास नए साल पर अदलपुरा शीतला माता का दर्शन कर वापस एक ही बाइक जा रहे पति, पत्नी और भतीजी को बालू लदे ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। ट्रक के धक्के से बाइक पर बैठी भतीजी, चाची नीचे गिर गई। ट्रक 13 वर्षीय पलक को कुचलते हुए चला गया। जिससे पलक की मौके पर मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से पलक की चाची 28 वर्षीय सुनीता पाल का उपचार निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चुनार, अदलपुरा, वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराने में जुटी रही। वाराणसी जिले के अवलेशपुर गांव निवासी कमलेश पाल अपनी पत्नी सुनीता और भतीजी पलक को लेकर अपनी बाइक से बड़ी शीतला माता का दर्शन करने गए थे। माता के धाम में दर्शन पूजन करने के बाद वापस अपने घर अवलेशपुर जा रहे थे। रुदौली गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से बालू लदा तेज रफ्तार ट्रक काल बनकर पहुंची और टक्कर मार दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
