रोडवेज से असलाह तस्कर में दो चालक व परिचालक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रोडवेज बस से अवैध असलहों की तस्करी के मामले में पुलिस ने दो चालक व एक परिचालक को पकड़ लिया। पुलिस ने अवैध शस्त्रों का पार्सल लेकर जा रही रोडवेज बस को गुरुवार को पकड़ लिया। पार्सल में चार असलहे थे।
जानकारी के मुताबिक, हरदोई डिपो की बस सवारियां लेकर फर्रुखाबाद होते हुए दिल्ली जा रही थी। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि रोडवेज बस से अवैध शस्त्र (तमंचा, रिवाल्वर) की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने डबरी तिराहे पर बस को रोक लिया और बस की तलाशी की तो एक पार्सल मिला। जब थानाध्यक्ष ने चालक से भेजे गए पार्सल की जानकारी ली। इस पर चालक ने गत्ता सौंप दिया। उसमें अवैध शस्त्र भरे थे। बस में बैठी अन्य सवारियों को दूसरी बस से भिजवाया गया और बस को थाने ले गये। पूछताछ के करने पर चालक ने बताया कि हुल्लापुर में किसी व्यक्ति ने पार्सल पकड़ाते हुए उसे पहुंचाने के लिए कहा। उसे पता नहीं था कि डिब्बे में क्या है। पुलिसे ने मामले की जांच शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *