
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। उप जिलाधिकारी कायमगंज ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया। कायमगंज उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा बुधवार को 8.40 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो कर्मचारी कम मिलने पर उपस्थित रजिस्टर देखा। जिसमें नियमित और संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी लगभग 11 अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा है और सही समय पर आने के लिए निर्देशित किया। स्वास्थ्य कर्मी में डॉक्टर निशा, वार्डब्याय शिवरतन, वार्डब्याय रूपेश, फार्मासिस्ट राजीव शाक्य और 6 संविदा स्वास्थ्य सहित 11 लोग अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने ओपीडी देखी। वहां शिवानी पत्नी बलवीर सुल्तानगंज खरेटा और नरगिस पत्नी शान मोहम्मद निवासी नियामतपुर भुकसी दो महिलाएं ने एसडीएम से नाश्ता ना बांटने की शिकायत की। एक घंटा निरीक्षण करने के बाद एसडीएम के सीएचसी से जाने के बाद स्वस्थकर्मियों ने राहत की सांस ली। महिला पूनम ने स्टाफ नर्स की शिकायत की कि बच्चा उल्टा था और प्रसव के समय पुत्र को खींचकर निकाला। जब इसका विरोध किया तो महिला स्वास्थ कर्मियों ने दो चांटे मारकर कक्ष से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी शोभित शाक्य मौजूद रहे।
