ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

  • मेदपुर नर्सरी के पास हुआ हादसा सीएचसी में तोड़ा दम
  • 3 महीने की बेटी हुई अनाथ, पत्नी बेहोश

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कम्पिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। नगला फुलू अतग्गापुर निवासी 32 वर्षीय राहुल यादव की ई-रिक्शा की टक्कर से मौके पर ही हालत बिगड़ गई। सीएचसी ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक फरार हो गया, जिसे पुलिस ने बाद में दबोच लिया। 

तंबाकू की दलाली करने वाले राहुल पुत्र कल्याण सिंह गुरुवार सुबह बाइक से काम पर निकले थे। मेदपुर नर्सरी के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहुल उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन में कायमगंज सीएचसी पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. जितेन्द्र बहादुर ने जांच के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है

राहुल की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी जवला देवी बेसुध होकर गिर पड़ीं। भाई राजीव, संजीव, आर्येन्द्र, शरद और बहन नीरज का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि राहुल की शादी करीब 2 साल पहले थाना कलान के आवला निवासी जवला देवी से हुई थी। दंपती की 3 महीने की एक बेटी है। राहुल तीन भाइयों में सबसे छोटा थापरिवार का एकमात्र कमाने वाला चला जाने से घर में मातम पसर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *