महाराजा डिपार्टमेंटल स्टोर में आग से लाखों का सामान जलकर राख

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। सदर कोतवाली क्षेत्र में देर रात नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित महाराजा डिपार्टमेंटल स्टोर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, देर रात दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। जैसे ही दुकान का शटर खोला गया, अंदर से आग की तेज लपटें बाहर निकलने लगीं। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई।

दुकान के अंदर बेकरी से संबंधित सामान रखा हुआ था, जिसमें ओवन, फ्रिज, कच्चा माल और तैयार उत्पाद शामिल थे। आग के कारण सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके को घेर लिया गया। वही आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *