ददुआ ने व्यापार मंडल समेत अन्य संगठनों के पदों से दिया इस्तीफा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने अपनी वृद्धावस्था के चलते उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष समेत अन्य संगठनों के पदों से इस्तीफा दे दिया। यह घोषणा शहर के नेहरू रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान पर दोपहर बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भाजपा के वरिष्ठ स्थानीय नेता एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ ने की। उन्होंने बताया कि वर्ष १९७० में वह जनसंघ से नगर पालिका में सभासद चुने गए। इसके बाद भाजपा एवं अन्य समाजसेवी संगठनों में कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जनता की सेवा करते चले आ रहे हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि सभी संगठनों के पदों से इस्तीफा देने के बाद भी मैं भाजपा सहित सभी संगठनों का सदस्य जन आकांक्षाओं की मांग पर बना रहूगा। मुझे 1965 से अब तक समाज सेवा करते हुए 58 वर्ष हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सासंद मुकेश राजपूत व महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल उन्हें गांधीजी की उपाधि से सम्मानित कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *