विद्युत बिल छूट का लाभ न मिलने पर पीडि़ता ने आईजीआरएस पर की शिकायत

एसडीओ के नाम से कर्मचारियों पर परेशान करने का आरोप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विद्युत विभाग द्वारा ओटीएस स्कीम का लाभ न देने व अधिकारियों के नाम से दलालों द्वारा परेशान व रुपये देने का दबाव बनाने पर पीडि़ता ने आईजीआरएस पर शिकायत कर न्याय दिलाये जाने की गुहार लगायी है।
बढ़पुर ब्लाक की ग्राम पचपुखरा निवासी शकुंतला ने आईजीआरएस से पहले कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से भी लिखित रुप में शिकायत कर अवगत कराया कि मेरा विद्युत कनेक्शन सं0 2921173360 पर करीब लगभग 54000/-रु0 का बिल बकाया है। जबकि मेरे घर में सोलर प्लेटें भी लगी हैं, जोकि मीटर रीडिंग द्वारा गलत ढंग से बराबर गलती करते हुये अवैध ढंग से बिल बनाया गया है। जब अपना बिल सही करवाने हेतु एस0डी0ओ0 कार्यालय ग्रामीण भोलेपुर जाती हूं तो उक्त एसडीओ ग्रामीण अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं मिलत है और उनके कर्मचारियों द्वारा मेरा बिल ठीक करने के नाम पर मुझे बेबजह परेशान किया जा रहा है। जब ओ0टी0एस0 स्कीम आयी तब मैं उक्त स्कीम में अपना पंजीकरण कराने हेतु एसडीओ कार्यालय ग्रामीण भोलेपुर गई तब कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि तुम्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिल सकता है। कारण पूछने पर कोई स्पष्ट जबाव नहीं दिया। जब मैं लौट आयी तो मेरे घर 2 अज्ञात लडक़े आये और बोले तुम बेकार में चक्कर लगा रही हो, मुझे एसडीओ साहब ने भेजा है और कहा कि हमारी बात नहीं मानूंगी तो तुम्हे इस स्कीम का लाभ भी नहीं लेने दूंगा और बिजली चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दूंगा। पीडि़ता ने आईजीआरएस पर शिकायत कर अपने बिल की रीडिंग की जांच कराकर स्कीम के लाभ दिलाये जाने की मांग के साथ-साथ गांव में एक समुदाय विषेष के घरों के विद्युत कनेक्शन व मीटिर रीडिंग की जांच कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *