खाना खजाना प्रतियोगिता में साहिला को शेफक्वीन का ताज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवा महोत्सव समिति स्टेट के सभागार में 22वीं शेफ क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शेफ क्वीन बनने के लिए प्रतिभागियों नें विभिन्न प्रकार के लजीज खाद्य व्यन्जन निर्णायकों के सामने प्रस्तुत कियें। प्रतिभागियों ने बताया कि खाना तो सभी बना लेते हैं, लेकिन स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए एक निश्चित अनुपात में सामग्री को मिलाना आवश्यक होता है। उन्होंने बताया कि खाद्य व्यंजन बनाने के लिए मन एकाग्र होना जरूरी है। प्रतिभागियों ने शही बेड, फूट कस्टर्ड, ढोकला, समौसा, पकौड़ी बनाकर प्रस्तुत किये। सालिहा प्रथम स्थान पाकर शेफ क्वीन-2026 बनी। ऐश्वर्या वर्मा, मुस्कान वर्मा द्वितीय स्थान पर सुहानी मेहरोत्रा एवं सुहानी तृतीय स्थान पर रही। ऐश्वर्या वर्मा, मुस्कान वर्मा, सालिहा, सुहानी मेहरोत्रा, सुहानी आदि प्रतिभागी रहे। सच्चिदानन्द मिश्रा, हर्ष दुबे, कुशाग्र सक्सेना ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा, कुशाग्र सक्सेना, सच्चिदानन्द मिश्रा, हर्ष दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *