कम्पिल, समृद्धि न्यूज। प्रतिवर्ष की भांति गुरुवार को थाने में तैनात चौकीदारों व मैस सहित अन्य कर्मचारियों को समाजसेवी की ओर से गर्म कपड़े व 100 कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर समाजसेवी पुखराज डागा ने कहा कि क्षेत्र में शीत लहर के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चौकीदार रात-रात भर जागकर परिवार से दूर रहकर ड्यूटी करते हैं। चौकीदार ही नहीं, बल्कि ऐसे में जिन लोगों के पास सर्दी के बचने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस तरह के प्रयास कर दूसरों की मदद करनी चाहिए। कड़ाके की ठंड एवं कंपकपी को देखते हुए अपने निजी खर्च से समाजसेवी ने कंबल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो हमसे मिले और मैं उनकी सहायता के लिए हमेशा तैयार हूँ। असहाय लोगों का सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है। इधर थाने पर तैनात कर्मचारियों ने इस नेक एवं सराहनीय कार्य को लेकर समाजसेवी को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी नितिन कुमार, दारोगा प्रेमपाल, सिपाही धर्मेंद्र, गुलशन, हनी आदि लोग मौजूद रहे।
