अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ के याकूतगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना विकास खंड बढ़़पुर क्षेत्र की फतेहगढ़ कोतवाली के अंतर्गत हुई।
सूचना मिलने पर फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक युवक लाल बनियान और नीला लोवर पहने हुए था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। यह घटना तब हुई जब याकूतगंज रेलवे स्टेशन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। अज्ञात युवक उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने मामले पर बताया कि एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि युवक लाल बनियान और नीला लोवर पहने हुए था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *