संत प्रेमानंद के फ्लैट में लगी आग….मची अफरातफरी

समृद्धि न्यूज। वृंदावन की श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी में रविवार सुबह संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। महाराज के वहां न होने से बड़ा हादसा टल गया। फ्लैट में अचानक धुआं और आग की लपटें उठते देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। गनीमत यह रही कि प्रेमानंद महाराज पिछले एक महीने से श्री राधाहित कैलिकुंज में निवास कर रहे हैं, जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर जल्द काबू पा लिया। शनिवार देर रात छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम् सोसायटी के फ्लैट संख्या 212, जिसमें संत प्रेमानंद महाराज का आवास है, अचानक आग लग गई। प्लास्टिक जलने की दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों को आग की जानकारी हुई। लोगों ने अपने अपने फ्लैट से बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि संत प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में आग लगी है। प्लैट से धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं। तभी सोसायटी के लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, आग की सूचना पर सीओ सदर पीपी सिंह और कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में दमकल की दो गाडिय़ां भी मौके पर पहुंच गईं। संत प्रेमानंद महाराज के पड़ोस में रहने वाले चेतन लवानिया ने बताया कि महाराज जिस फ्लैट में रहते थे, उसमें अचानक आग लग गई। हालांकि प्रेमानंद महाराज पिछले एक माह से अधिक समय से यहां नहीं रह रहे हैं। वह अपने आश्रम श्रीराधाकेलि कुंज में निवास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *