ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र अंतर्गत हथियापुर के पास रात्रि किसी समय एक 55 वर्षीय अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग 4:30 बजे ट्रैकमैन संजीव कुमार ट्रैक की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मऊदरवाजा के हथियापुर के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मऊदरवाजा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मऊदरवाजा पुलिस के उपनिरीक्षक अजय सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। थानाध्यक्ष मऊदरवाजा अजब सिंह ने बताया कि मृत महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *