कपोल कल्पित साबित हुए महिला सुरक्षा के दावे,थाना परिसर में ही पति ने पत्नी को तमंचे से मारी गोली

 हरदोई, समृद्धि न्यूज। सोमवार को पाली थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक महिला को उसके पति ने पुलिस अभिरक्षा में गोली मार दी गई।घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।वहीं थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला 7 जनवरी को अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी।घटना के दूसरे दिन पीड़ित पति ने आरोपी सुरजीत पुत्र अरविंद निवासी बख्तावरगंज जिला शाहजहांपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।पुलिस ने महिला को रविवार को बरामद कर पीड़ित पक्ष को थाने बुलाया गया था।सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे महिला का पति थाने आया और दोनों में बातचीत के दौरान पति ने पति ने अचानक तमंचा निकाल कर महिला को जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

जिससे महिला लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी।आनन-फानन पुलिस कर्मियों ने महिला को जिला अस्पताल हरदोई पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं पुलिस ने आरोपी पति को मौके से ही मय तमंचा गिरफ्तार कर लिया है।तथा थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।मामले को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए विवेचक विक्रम चौधरी और महिला सिपाही संजना राजपूत को सस्पेंड कर दिया है।तथा उक्त प्रकरण की जांच एएसपी मार्तंड प्रताप सिंह को दी गई है।दिनदहाड़े थाने के अंदर हुई इस सनसनीखेज घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सहित महिला सुरक्षा के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।इस संबंध में एसपी अशोक कुमार मीणा का कहना है कि उक्त मामले की विंदुवार जांच की जा रही है,उक्त प्रकरण में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *