हर्ष फायरिंग के आरोपी पर दोष सिद्ध

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बारात की तैयारी के समय हर्ष फायरिंग के मामले में अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शैली रॉय ने रमन जाटव पुत्र गेंदालाल निवासी खन्नी नगला निवासी नारायणपुर फर्रुखाबाद को दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तिथि नियत की गयी है।
बीते 17 वर्षों पूर्व कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम नारायणपुर निवासी सरला पत्नी स्व0 नरेश चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 2 जनवरी 2009 को मेरे जेठ स्व0 प्रेमचंद्र जाटव के पुत्र पिंटू की बारात जाने की निकरौसी हो रही थी। पूर्व प्रधान खेमकरन के घर के पास कुआं के फेरे के दौरान रमन पुत्र गेंदालाल ने मेरे पुत्र मिथुन की तमंचा से फायर कर हत्या कर दी। मेरे पुत्र की लाश कुआं के पास सडक़ पर पड़ी थी। गांव के सरवीर के भी गोली लगी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। विवेचक ने साक्ष्य गवाह के आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। बचाव पक्ष की दलील व शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार पांडेय की कुशल पैरवी के आधार पर न्यायाधीश शैली रॉय ने रमन जाटव को दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तिथि नियत की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *