मिथलेश अग्रवाल ने किया ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। नगर के एसएनएम इंटर कॉलेज ग्राउंड पर ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। यह टूर्नामेंट समाजसेवी व उद्योगपति सत्य प्रकाश अग्रवाल, भाजपा नेत्री मिथिलेश अग्रवाल के द्वारा कराया जाता है। आज इस टूर्नामेंट का उद्घाटन सत्यप्रकाश अग्रवाल, मिथलेश अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, डॉ0 शरद गंगवार व अरुण दुबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह टूर्नामेंट 12 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में अमरोहा, नोएडा, अलीगढ़, बरेली, कानपुर, लखनऊ, फिरोजाबाद, दिल्ली सहित 8 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच केसी स्टार नोएडा व अंसारी वॉरियर्स अमरोहा के बीच खेला जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय किया। आज के उद्घाटन मैच का टॉस डॉ0 मिथिलेश कुमारी अग्रवाल ने सिक्का उछालकर किया। यह टॉस अंसारी वॉरियर्स अमरोहा ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं कानपुर से आए अंपायर सौरभ जयसवाल, हिमांशु यादव व स्कोरर राजेश सिंह अपना दायित्व अच्छे से संभाल रहे थे। एस0एन0एम0 इंटर कॉलेज का ग्राउंड दर्शकों से भरा हुआ था। इस ग्राउंड को बाहर की टीमों द्वारा खेलने योग्य बनाने में मनोज तिवारी व उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *