बाइक की टक्कर से तीन घायल, युवती का टूटा पैर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ से महरूपुर की तरफ पैदल आ रही तीन युवतियों को मोटरसाईकिल चालकों ने टक्कर मार दी। जिससे एक युवती का पैर टूट गया। घायल बाइक चालकों को १०८ एंबूलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ अंतर्गत महरूपुर दुर्गा गेस्ट हॉउस के पास फतेहगढ़ की तरफ से पैदल आ रही तीन युवतयिों को मोटरसाईकिल चालक दीपू ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक युवती का पैर टूट गया। घटना के बाद बाइक सवार भी गिर गया। जिससे वह भी घायल हो गया। घटन के बाद काफी लोग मौके पर पहुंच गये। घटना की सूचना १०८ एंबूलेंस को दी गयी। बाइक सवार युवकों को लोहिया हॉस्पिटल के ले गयी। मौजूद लोगों ने बताया की जिस लडक़ी का पैर टूटा था। उसको उसके साथ वाली युवतियां उठाकर उसको उसके घर ले गईं। मोटरसाईकिल चालक दीपू व रामलड़ैते निवासी लैन गाँव के बताये जा रहे हैं। दोनों दारू पीकर मोटरसाईकिल से महरूपुर की तरफ से फतेहगढ़ की तरफ जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *