नवाबगंज (सं.)। बाग में आम तोडऩे गए युवक का पैर फिसल जाने से वह पेड़ से गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने सीएचसी में कराया भर्ती कराया। जहां से उसे लोहिया रेफर कर दिया गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला दमू निवासी अनुज कुमार पुत्र सुग्रीव सिंह गांव के ही एक बाग में आम तोडऩे गए थे। बरसात होने के कारण पेड़ भीग गया। जिससे पेड़ पर चढ़े अनुज कुमार का पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरा। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। इसकी सूचना गांव वालों ने उनके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी नवाबगंज लेकर लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
