बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में अधेड़ की मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर ठकुरान निवासी 50 वर्षीय शत्रुगन पुत्र जगदीश सिंह की सडक़ हादसे में मौत हो गई। मृतक खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार, शत्रुगन घर के लिए निर्माण सामग्री लेने बाइक से दालमंडी बाजार गए थे। लौटते समय पीछे से आ रही बाइक सवार विशाल शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा निवासी करनपुरदत्त थाना अमृतपुर ने टक्कर मार दी। जिससे शत्रुगन व विशाल शर्मा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक अभिषेक चतुर्वेदी ने शत्रुगन को मृत घोषित कर दिया, जबकि विशाल शर्मा का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *