भतीजे से चल रहे प्रेम प्रसंग को लेकर पति ने पत्नी को चाकुओं से गोदा

हत्या करने के बाद शव के पास बैठा रहा हत्यारोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। भतीजे से चल रहे प्रेम प्रसंग को लेकर युवक ने पत्नी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद युवक चाकू लेकर पत्नी के शव के पास बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस हत्यारोपी पति को थाने ले गई। क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज के ग्राम जरारी के मौजा खल्लासपुर निवासी सांचेलाल कठेरिया उम्र लगभग ३५ वर्ष गुजरात में नौकरी करता है। उनकी 35 वर्षीय पत्नी अनीता देवी उर्फ नन्हीं देवी का प्रेम प्रसंग उसके 22 वर्षीय भतीजे विशाल कठेरिया से चल रहा था। मंगलवार दोपहर सांचेलाल कठेरिया गुजरात से अपने गांव पहुंचे। बुधवार दोपहर १२ बजे सांचेलाल ने प्रेम प्रसंग को लेकर अनीता से विरोध किया। इसी बात पर अनीता और सांचेलाल के बीच विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर सांचेलाल ने अपने बच्चों को छत पर खेलने भेज दिया। उसके बाद सांचेलाल ने गला दबाकर चाकू से वार कर पत्नी अनीता की हत्या कर दी। घटना के बाद सांचेलाल पत्नी का सिर सहलाता रहा। इस दौरान उसकी भतीजी काजल ने पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से हत्यारोपित को हिरासत में ले लिया। सीओ अजय वर्मा, थानाध्यक्ष राजेश राय ने जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाई भाभी की हो चुकी है मृत्यु

सांचेलाल के भाई रामतीरथ और भाभी सीमा की मृत्यु हो चुकी है। दोनों के चार बच्चों में काजल, सोनम, बादल सांचेलाल के पास रह रहे हैं, जब कि रामतीरथ का बड़ा पुत्र विशाल हैदराबाद में नौकरी करता है। इस समय भी विशाल हैदराबाद में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *