एक अन्य मकान से भी इसी प्रकार की लूटपाट, क्षेत्र में दहशत
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव बछलैया निवासी रामजीत सेवानिवृत्त फौजी गुरुवार रात थाना शमशाबाद के गांव कलुआपुर सानी मार्ग पर स्थित दुकानों में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान किये हैं। दुकानों की छत बने कमरे में वह लेटे थे, तभी रात्रि में बदमाशों ने छत पर चढक़र कमरे में सो रहे रामजीत फौजी को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और उनसे सबसे पहले उनका मोबाइल फोन और वहां रखी कुल्हाड़ी को अपने कब्जे में लिया और उन्हें कमरे में बंद करके पड़ोस के मकान में किसी तरह घुसे और वहां सो रही सुशीला देवी पत्नी महावीर प्रसाद निवासी कांधेमई थाना नवाबगंज जो थाना शमशाबाद के गांव कलुआपुर सानी मार्ग पर बने मकान में गुरुवार रात पति के साथ लेटी हुई थी। रात किसी समय अज्ञात डकैतों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर सुशीला देवी व पति महावीर प्रसाद को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। घर के बाहर बनी दुकानों में एक पर परचून की और एक मेडिकल की दुकान है। परचून की दुकान से बदमाशों ने इनवर्टर, परचून का सामान व नगदी के साथ जेवरात भी लूटकर ले गए। इनके दोनों पुत्र सुदेश व बृजेश दुकान बंद करके शाम को कांधेमई स्थित घर पर चले गए। सुशीला देवी ने बताया कि मुंह पर कपड़ा बांधे चार लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। सुबह रामजीत ने दुकान के सामने खेतों में काम कर रहे रामौतार को आवाज देकर बुलाया और कमरे की कुंडी खुलवाकर बाहर निकलकर सारी घटना बताई। मौके पर पहुंचे एक व्यक्ति के फोन से यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे 112 पुलिस ने मौके पर जांच की और थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करने की सलाह दी। रामजीत ने थाना शमसाबाद की फैजबाग चौकी पर पहुंचकर घटना की सारी जानकारी दी। घटनास्थल थाना नवाबगंज व थाना शमशाबाद का वार्डर होने के चलते नवाबगंज थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामला दोनों थानों के बीच फंसा होने के कारण नवाबगंज थाना पुलिस वापस लौट गई, लेकिन शमशाबाद थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटनास्थल से लगभग ढाई सौ मीटर दूरी पर एक हेलमेट व एक कुल्हाड़ी पड़ी मिली।
सशस्त्र बदमाशों ने रिटायर्ड सैनिक को बंधक बनाकर की लूटपाट
