नवाबगंज, समृद्धि न्यूज़। मंझना मार्ग पर शनिवार सुबह एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फुट नीचे खेत में उतर गई। यह घटना बघार पुल के पास सुबह लगभग 4 बजे हुई।
पिकअप का चालक लवकुश, जो मध्य प्रदेश के भिंड जिले के राजपुरा का निवासी है, सीपुरा गांव से एक किसान के टमाटर लेकर बदायूं की मंडी जा रहा था। हादसे के बाद चालक लवकुश ने खिड़की तोड़कर खुद को बाहर निकाला।
सुबह खेतों में काम करने गए लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। चालक लवकुश ने तुरंत दूसरी पिकअप मंगवाई और उसमें टमाटर को स्थानांतरित कराया।
