पंजाब: सरहिंद रेलवे स्टेशन पर विस्फोट

समृद्धि न्यूज। पंजाब के सरहिंंद रेलवे स्टेशन पर विस्फोट का मामला सामाने आया है। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। प्रशासन की कई टीमों ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पंजाब के सरहिंद में रेलवे लाइन पर हुए विस्फोट से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल चिंतित हैं। उन्होंने इसे आम आदमी पार्टी सरकार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का गंभीर संकेत बताया। बादल ने कहा कि यह घटना गणतंत्र दिवस से पहले हुई है और राज्य में शांति के लिए खतरा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से तत्काल कार्रवाई करने या नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। पुलिस जांच कर रही है। गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेल लाइन पर धमाका हुआ है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे सरहिंद रेलवे स्टेशन की एक आउटर लाइन पर इंजन के गुजरने के दौरान धमाका हुआ। देर रात करीब 11 बजे इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई। जीआरपी ने इस संदर्भ में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके से कुछ सबूत जुटाए हैं ताकि फॉरेंसिक जांच के बाद यह मालूम किया जा सके कि यह धमाका किसी आतंकी साजिश का हिस्सा था या नहीं। रेंज के डीआईजी नानक सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। अपने ट्वीट में सुखबीर बादल ने कहा कि इस तरह के दुस्साहसी हमलों को रोकने में बार बार की जा रही विफलता अस्वीकार्य है और इसके लिए तत्काल जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि यह विस्फोट गणतंत्र दिवस से ठीक दो दिन पहले हुआ है, जबकि राज्य सरकार कुख्यात तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दावे कर रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *