नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बुधवार सुबह लगभग 6 बजे मेन लाइन में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 132 केवीए विद्युत केंद्र नीमकरोरी से नवाबगंज बिजली घर को होने वाली आपूर्ति ठप होने से लगभग एक सैकड़ा गांवों में बिजली गुल हो गई।
जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग हरकत में आया। लाइनमैन प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, वीर सिंह, अनुरुद्ध कुमार, गौरव सिंह और विकास सहित अन्य विद्युतकर्मियों ने फाल्ट खोजने के लिए पेट्रोलिंग शुरू कर दी। इसके लिए अलग-अलग कर्मचारियों को लगाकर तीन टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में 2 से 4 सदस्य शामिल हैं। जो मेन लाइन की जांच कर रहे हैं। नोडल अधिकारी गोपाल मिश्रा ने बताया कि फाल्ट खोजने के लिए लाइनमैनों की टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
मेन लाइन में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित
