वाराणसी के बीएचयू में छात्रों के दो गुटों में जमकर बवाल, ड्रोन से की जा रही निगरानी

समृद्धि न्यूज। काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में दो हॉस्टलों के छात्रों के बीच झड़प के बाद माहौल अशांत हो गया। रुइया और बिरला हॉस्टल के छात्रों के विवाद में एक छात्र घायल हो गया, जिसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। वाराणसी का काशी हिंदू विश्वविद्यालय गुरुवार को एक बार फिर हंगामा और मारपीट की भेंट चढ़ गया। यहां छात्रों के दो गुटों के बीच पहले तो मारपीट हुई, उसके बाद जमकर पत्थर बरसाए गए, पथराव की ये घटना बिरला और रुइया हॉस्टल के छात्रों के बीच हुई। मामले की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची। हालात पर काबू पने के लिए पूरी यूनिवर्सिटी को छावनी में तब्दील कर दिया गया, हर तरफ पुलिस ही पुलिस नजर आई, बीएचयू में फिलहाल शांति है। यहां मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि रुईया हॉस्टल और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच में किन्हीं बातों को लेकर के विवाद हुआ था, इसी विवाद में कुछ छात्रों ने मिलकर एक लडक़े के ऊपर हमला कर दिया। हमले में वो छात्र घायल हो गया, उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है। वहीं देर शाम तक हॉस्टलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिरला छात्रावास के 11 कमरों को सील कर दिया गया, चेकिंग के दौरान संदिग्ध वस्तुएं या अवैध रूप से रह रहे लोगों की तलाश की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *